{"_id":"ca7ca598f06b0a09404ad35b11d62307","slug":"minor-abducted-and-raped-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को अगवा कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे रेप करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लड़की भी बरामद कर ली गई है। उसे मेडिकल से लिए भेजा गया है। इस केस में रेप की धारा के अलावापोक्सो एक्ट भी लगाया है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इंद्रजीत है। वह पटना बिहार का रहने वाला है। 12 जून को वह विजयनगर की आदर्श कालोनी से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला था।
विज्ञापन
इस बाबत विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह बाईपास चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानेदही पर लड़की बरामद कर ली। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन