{"_id":"84deadefb1712f1baa77b22a591d47f7","slug":"millions-stolen-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में दिनदहाड़े घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा में दिनदहाड़े घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 13 May 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के हिंडन विहार में दिनदहाड़े चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और 20 हजार रुपये नगदी उड़ा दी। इस दौरान पति-पत्नी काम पर गए थे व नौकरानी बच्चे को लेने स्कूल गई हुई थी।
विज्ञापन
इतनी देर में चोरों ने अपना काम कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-49 स्थित हिंडन विहार में केके राव परिवार सहित रहते हैं।
विज्ञापन
वह दिल्ली के साकेत में एक सरकारी कार्यालय में अधिकारी हैं। वहीं, इनकी पत्नी सेक्टर-18 में एक निजी कंपनी में कार्य करती हैं। इनकी एक बेटी है जो पास ही के स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
बेटी और घर की देखभाल नौकरानी करती है। सप्ताह भर पहले पति-पत्नी ऑफिस गए थे और दोपहर में नौकरानी स्कूल से बच्ची को लेने के लिए गई थी।
करीब एक घंटे बाद जब वह घर पर पहुंची तो देखा की गेट का ताला टूटा था और घर का सामान बिखरा हुआ था। उसने घटना की जानकारी केके राव को दी। उन्होंने घर आकर देखा कि आलमारी का ताला टूटा पड़ा है।
वहीं, लॉकर से लाखों के गहने और 20 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-49 पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया।