फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Milk businessman had to meet sister's murder.

बहन से मिलने पर कर दी थी दूध कारोबारी की हत्या

Sat, 16 Jan 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 16 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Milk businessman had to meet sister's murder.
आरिफपुर बड़का में दूध कारोबारी प्रमोद (34) की हत्या गांव की एक छात्रा से मिलने पर की गई थी। छात्रा के भाई ने दो दोस्तों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


मसूरी पुलिस ने छात्रा के भाई और हमलावर को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो तमंचे और बाइक भी बरामद कर ली है। तीसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन


एएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि वारदात में आरिफपुर बड़का निवासी सूबे, आजाद और सचिन शामिल थे। सूबे 10वीं में पढ़ता है और सचिन और आजाद सेटरिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे और उसके दोस्त आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दूध कारोबारी और तीन बच्चों के पिता प्रमोद की दोस्ती 12वीं में पढ़ने वाली सूबे की बहन से थी।

सूबे ने प्रमोद को बहन से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों मिलना जारी था। बस इसी बात पर बृहस्पतिवार रात मुरादनगर से दूध सप्लाई कर प्रमोद जब वापस घर लौट रहा था तो गांव के ही आजाद ने उससे लिफ्ट ली।

आजाद ने बताया कि वह बाइक पर पीछे बैठ गया, सचिन और सूबे दूसरी बाइक से उनका पीछा करने लगे। चित्तौड़ा पुल के पास आजाद ने पीछे से तमंचे से सिर में गोली मारकर प्रमोद की हत्या कर दी।

इसके बाद आजाद साथियों के साथ दूसरी बाइक पर बैठकर भाग गया। परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने शुक्रवार सुबह आजाद और सूबे को नाहल झाल से गिरफ्तार किया गया। सूबे की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा खरखौदा में एक मकान से बरामद कर लिया।

चाचा से मांगी थी बाइक
सूबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को होटल पर जाने के बहाने उसने चाचा से बाइक मांगी थी। प्रमोद उसकी बहन को छेड़ता था। हालांकि पुलिस ने छेड़खानी से इंकार किया है।


एएसपी ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत भी नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रमोद सूबे की बहन और उसकी एक महिला रिश्तेदार से मिलता जुलता था, जोकि सूबे को पसंद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed