{"_id":"ffd07e2534a6aae035bd26ceb134c5b3","slug":"mid-s-death-in-mysterious-circumstances-was-found-dead-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हालात में अधेड़ की मौत, तालाब में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय हालात में अधेड़ की मौत, तालाब में मिला शव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र में वेव सिटी के सामने तालाब में बुधवार सुबह आइवरण उर्फ रावण (52) का शव मिला। उसकी मौत रहस्यमय हालात में हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा है कि नशे में वह मंगलवार रात तालाब में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। दूसरी तरफ, शव को देखकर बौखलाए परिजनों ने हंगामा किया और जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि ये सामान्य मौत नहीं है, इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और जांच का आश्वासन दिया।
एसएचओ कविनगर अरुण कुमार ने बताया कि आइवरण महरौली का रहने वाला है। वह क्षेत्र में मजदूरी करता था। बकौल एसएचओ, छानबीन में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
नशे में गड्ढ़े में पैर गिरने की वजह से वह मुंह के बल तालाब में गिरा। रात भर पानी में पड़ा रहने की वजह से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने तालाब किनारे शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया।