फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meher denies to closely relation with tharoor in sunanda pushkar case

मेहर ने शशि थरूर से नजदीकी से किया इंकार, कहा बतौर पत्रकार करती थी बात

Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Meher denies to closely relation with tharoor in sunanda pushkar case
तरार से पूछताछ

पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में कहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेसी नेता शशि थरूर से उसकी ज्यादा नजदीकियां नहीं थी। वह सिर्फ बतौर पत्रकार बात करती थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से हयात होटल के कैफे में करीब चार घंटे पूछताछ हुई थी। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में पाक पत्रकार मेहर तरार से फरवरी महीने में पूछताछ हुई थी। मेहर तरार तफ्तीश में शामिल होने के लिए अपनी मर्जी से भारत आई थी। 
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेहर तरार से पूछताछ के समय महिला पुलिसकर्मी पूछताछ करने वाली टीम में शामिल नहीं थी, जबकि कानून कहता है कि महिला से पूछताछ होने के समय महिला पुलिसकर्मी का मौजूद होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के समय नहीं थी कोई महिला पुलिसकर्मी

Meher denies to closely relation with tharoor in sunanda pushkar case
शशि थरूर - फोटो : Getty

मेहर से हयात होटल के कॉफी कैफे में चार घंटे पूछताछ हुई थी। पूछताछ करने वाली टीम में डीसीपी स्तर के दो अधिकारी व सरोजनी नगर थाने के एसएचओ वीकेपीएस यादव समेत दो इंस्पेक्टर शामिल थे। 

पूछताछ के बाद मेहर को करीब दो दर्जन सवालों की एक प्रश्नावली दी गई थी। मेहर तरार ने प्रश्नावली में शामिल सभी सवालों का का उस समय जवाब दे दिया था। दक्षिण जिले के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में अभी जांच जारी है। 

मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी पांच सितारा होटल लीला की सीसीटीवी फुटेज को एक बार फिर खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की पहले खुदकुशी के कोण से देखी गई और अब हत्या के कोण से देखी जा रही है। 

गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर सरोजनी नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस अभी इस मामले में एम्स के मेडिकल बोर्ड की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed