फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   media personnel looted in noida

लिफ्ट देकर मीडियाकर्मी को लूटा,कैब में सवार हो बदमाश फरार

Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
media personnel looted in noida

रजनीगंधा चौराहे पर कैब सवार चार बदमाशों ने मीडियाकर्मी को लिफ्ट देने के बाद उससे तीन मोबाइल, पर्स व अन्य सामान लूट लिया। बदमाश दो घंटे तक उन्हें कैब से सड़कों पर घुमाते रहे और इस दौरान पिस्टल के बल पर मारपीट भी की।

विज्ञापन


इसके बाद सुनसान इलाके में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बिहार निवासी समीर कुमार दिल्ली के महीपालपुर में रहते हैं। वह सेक्टर-3 स्थित एक प्राइवेट न्यूज चैनल में काम करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात 11 बजे ऑफिस से निकलने के बाद वह घर जाने के लिए रजनीगंधा पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक कैब पहुंची। चालक ने महीपालपुर छोड़ने की बात कहकर समीर को कैब में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर ने बताया कि कैब में चालक के अलावा एक युवक आगे और दो पीछे बैठे थे। गाड़ी चलते ही नशे में धुत लोगों ने कार के शीशे बंद कर लिए। पिस्टल और चाकू लिए बदमाशों ने मारपीट कर समीर को सीट के नीचे डाल दिया और करीब दो घंटे तक सड़कों पर घुमाते रहे।

इस दौरान उन्होंने समीर के तीन मोबाइल और पर्स में रखे करीब एक हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने समीर से पिन पूछकर डेबिट कार्ड से पैसे निकालने की भी कोशिश की, लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं थे। इसके बाद बदमाश उन्हें सुनसान इलाके में फेंककर चले गए।


लोगों से पूछताछ करने पर समीर को पता चला कि वह त्रिलोकपुरी, दिल्ली में हैं। उन्होंने एक वाहन चालक के मोबाइल से घर पर फोन किया। मंगलवार को उन्होंने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed