{"_id":"59a1b0954f1c1b83108b4715","slug":"media-person-commits-suicide-in-temple-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में फंदे पर लटका मिला मीडियाकर्मी का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में फंदे पर लटका मिला मीडियाकर्मी का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के लुकसर गांव स्थित मंदिर में एक मीडियाकर्मी का शव शुक्रवार देर रात तार फंदे पर लटका मिला। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पुलिस ने मामले की पड़ताल की। अंदेशा जताया जा रहा है कि मीडियाकर्मी ने गृह क्लेश के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन
ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुकसर गांव निवासी परविंदर नागर एक मीडिया हाउस में कार्यरत करते थे। बताया गया है कि करीब 7 साल पहले उनका विवाह हुआ था। शुक्रवार रात 9 बजे वह अपने कार्यालय से लुकसर गांव स्थित अपने घर पहुंचे थे। रात नौ बजे के बाद अचानक वह घर से बाहर चले गए। देर तक भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें तलाशने लगे। उनके घर से कुछ दिन स्थित मंदिर में परिजनों ने उनका शव फंदे पर लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
परिजनों ने शव फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अनंतदेव मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कोई सूचना या तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। उन्होंने स्वयं शव उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। पड़ताल में गृह क्लेश में खुदकुशी की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन