फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBA student body identified with DNA test after 8 years of murder

हत्या के 8 साल बाद पहचाना गया एमबीए छात्र का शव, डीएनए टेस्ट से हुई शिनाख्त

Wed, 13 Feb 2019 11:19 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 13 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
MBA student body identified with DNA test after 8 years of murder
dna test - फोटो : social media
वर्ष 2011 में 22 साल के एमबीए छात्र आशुतोष का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। डीएनए टेस्ट के आधार पर गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके से बरामद शव की शिनाख्त आशुतोष के रूप में हुई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को सालों तक शव बरामद न होने के कारण अदालत से जमानत मिल गई थी। अपराध शाखा ने अब जमानत पर छूटे आरोपी से फिर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त राजीव रंजन के मुताबिक, 22 वर्षीय आशुतोष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का निवासी था। वह दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में रहकर नौकरी और एमबीए की पढ़ाई करता था। 2011 में 4 मार्च को आशुतोष अचानक गायब हो गया। उसके पिता ने प्रह्लादपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। आशुतोष को आखिरी बार प्रमोद कुमार के साथ देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया था। प्रमोद के आठ महीने तक जेल में रहने के दौरान आशुतोष का कोई सुराग नहीं मिला तो अदालत ने उसे जमानत दे दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद आशुतोष के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी। अपराध शाखा ने आशुतोष को काफी तलाशा पर सुराग नहीं लगा सकी। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में मिले लावारिस शवों के डीएनए की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद के मुरादनगर में मिले एक युवक के शव की डिटेल आशुतोष से मिलने के बाद पुलिस ने उसके विसरे का डीएनए टेस्ट कराया। उसकी पहचान आशुतोष के रूप में हुई। अब पुलिस प्रमोद से पूछताछ कर यह पता लगाने क कोशिश कर रही है कि इस वारदात में कितने लोग शामिल थे और वारदात को अंजाम क्यों दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed