फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maternal brother killed boy for sleeping in bed in faridabad

बिस्तर पर सोने को लेकर हुआ था झगड़ा, भाई ने कर दी भाई की हत्या

Sat, 08 Apr 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 08 Apr 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
maternal brother killed boy for sleeping in bed in faridabad
शव

तिकोना पार्क स्थित एक दुकान की छत पर एक अप्रैल की रात सोए दीपक की हत्या उसके ही ममेरे भाई राजीव ने बिस्तर पर लेटने के विवाद में की थी। कोतवाली पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन

 

हत्यारोपी राजीव ने बताया कि उसकी बुआ का लड़का दीपक कुछ माह पहले काम के सिलसिले में बदायूं (यूपी) से यहां आया था। दिन भर नशेबाजी और झगड़ा करने की वजह से चार माह पहले परिवार वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। तब से दीपक तिकोना पार्क में दुकानों की छत पर सोता था।

विज्ञापन

 

राजीव को भी शराब पीने की वजह से परिवार वालों ने घर से निकाल दिया। वह भी दीपक के साथ ही इन दुकानों की छत पर सोने लगा। एक अप्रैल की रात राजीव ने दुकान की छत पर पहुंच कर अपना बिस्तर बिछाया और दीपक आकर उस पर लेट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजीव ने उसे हटने को कहा तो दोनों में लड़ाई होने लगी। गुस्साए राजीव ने पास ही पड़ा डंडा उठाकर दीपक पर कई वार किए। सिर के पीछे चोट लगने से दीपक लहूलुहान हो गया जबकि दाहिना हाथ भी टूट गया। दीपक बेहोश होकर गिर पड़ा, राजीव उसे सोता हुआ समझ उसके बगल में ही लेट कर सो गया।

 

सुबह उठा तो देखा कि दीपक मर चुका था। उसने परिवार वालों को कहानी बताई कि वह तो डेढ़ बजे आया था, तब दीपक लेटा हुआ था। उसने सोचा कि सो रहा है।
 

थाना कोतवाली प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि पुलिस ने राजीव पर विश्वास करके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने राजीव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed