{"_id":"a20b29603b9cf2e9316af3c91446392e","slug":"masons-from-crushed-under-rock-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग के नीचे दबने से राज मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढांग के नीचे दबने से राज मिस्त्री की मौत
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा विहार कालोनी में मकान बनाते समय बनाई गई मिट्टी की ढांग गिरने से राज मिस्त्री और दो मजदूर दब गए। घायलों को दिल्ली के जीटीबी हास्पिटल में भर्ती कराया गया, यहां राज मिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
कृष्णा विहार कालोनी में झांसी निवासी राज मिस्त्री शंभू (45) रहता था। उसने कालोनी के एक प्लॉट की नींव भरने का ठेका लिया था। रविवार दोपहर शंभू और दो मजदूर प्लाट में नींव भरने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मिट्टी की ढांग उनके ऊपर आ गिरी। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मिट्टी के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालकर दिल्ली के जीटीबी हास्पिटल में भर्ती कराया था, यहां शंभू की मौत हो गई।
विज्ञापन
लोनी बार्डर थाना एसएचओ वीरेंद्र यादव का कहना है कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।