{"_id":"576552914f1c1be53811d495","slug":"masked-man-broke-into-the-house-by-threatening-to-kill-the-woman-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस नकाबपोश ने जान से मारने की धमकी देकर महिला से किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस नकाबपोश ने जान से मारने की धमकी देकर महिला से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अज्ञात नकाबपोश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसका पति अपनी दुकान पर गया था। घर पर वह और उसकी नाबालिग ननद मौजूद थी। इस दौरान एक नकाबपोश घर में घुस आया।
नकाबपोश ने दूसरे कमरे में खेल रही ननद को अंदर बंद कर दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी। पीड़िता अपने कमरे में कंघा कर रही थी कि आरोपी घुस आया। उसने पीड़िता को पटक दिया और अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने चिल्लाना चाहा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने दुष्कर्म करने वाले के चेहरे से नकाब हटाना चाहा लेकिन सफल नहीं हुई।
विज्ञापन
किसी तरह बच कर बाहर निकल पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन तब तक नकाबपोश फरार हो चुका था। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई अल्पना ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।