फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   married girl did suicide on molestaion

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने लगा ली फांसी

Tue, 06 May 2014 04:19 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
married girl did suicide on molestaion

सरकारी नौकरी का एग्जाम देने मथुरा से दिल्ली आई नवविवाहिता ललिता (25) ने न्यू अशोक नगर में फांसी लगा ली।

विज्ञापन


पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें ललिता ने एक युवक को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उसने लिखा है कि युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है, जिसकी वजह से वह यह कदम उठा रही है। सोमवार को न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कॉल डीटेल से खुलेगा राज!

married girl did suicide on molestaion

ललिता के पिता प्रेम सिंह मथुरा के जिला अस्पताल में नौकरी करते हैं। उनका घर अस्पताल के पास ही है। चार माह पहले उसकी जेवर निवासी मनोज कुमार से शादी हुई थी। मनोज पेशे से टीचर है।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में सी-42 में उसकी बहन हेमा रहती है। एक सप्ताह पहले वह सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम देने के लिए हेमा के पास आई थी। रविवार को ललिता ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली।

सुसाइड नोट में उसने अमित नामक युवक के परेशान करने का जिक्र किया था। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मायके और ससुराल पक्ष की ओर अमित नाम का कोई युवक नहीं है। पुलिस ललिता की मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed