{"_id":"e543ccfb13d467217d27abb197bdbd2a","slug":"married-flirting-with-auto-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालकों ने नवविवाहिता से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो चालकों ने नवविवाहिता से की छेड़खानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना रेलवे स्टेशन के पास आटो चालकों ने नवविवाहिता से छेड़खानी की। पति ने कंट्रोल रूम फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आटो चालक भाग गए।
विज्ञापन
एसओ विजनयगर ने बताया महिला का पति नोएडा स्थित निजी कंपनी में तैनात है। शनिवार दोपहर दंपति बीमार पिता के साथ इलाहाबाद से गाजियाबाद पहुंचे थे। उन्हें नोएडा जाना था।
विज्ञापन
महिला का पति किराये को लेकर आटो चालकों से बात करने लगा। इस बीच कुछ आटो चालकों ने उसकी पत्नी पर अश्लील कमेंट्स करने शुरू कर दिए। परेशान होकर पति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
विज्ञापन
बदतमीजी पहले भी
सिहानी गेट में आटो चालक ने महिला से लूटपाट की
कविनगर में महिला से छेड़खानी की और लूटपाट की
साहिबाबाद में युवक को चाकू मारकर लूटपाट की
मनमानी
ड्रेस नहीं पहनते हैं
आईकार्ड नहीं लगाते हैं
आटो पर नंबर नहीं लिख होते
अतिरिक्त सीटें लगा चलते हैं
तेज ध्वनि से चलने वाले साउंड सिस्टम लगे हैं
आटो चालकों का करेक्टर वेरीफिकेशन नहीं है