फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   married fellow was talking about, so took steps to throw off the roof

युवती से शादी की बात कर रहे थे भाई-बहन, इसलिए उठाया छत से फेंकने का कदम

Thu, 22 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
married fellow was talking about, so took steps to throw off the roof
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

मंगोलपुरी इलाके में शादी से इनकार करने पर 26 साल की युवती को बालकनी से फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमित कुमार की बड़ी बहन मंजू (40) को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने मंजू पर भी वारदात में शामिल होने के आरोप लगाए थे। छानबीन के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला को भी दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता सपना (26)(बदला हुआ नाम) की अंबेडकर अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मंगलवार देर रात को उसका बयान दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनकी आशिक की बड़ी बहन गिरफ्तार

married fellow was talking about, so took steps to throw off the roof
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

अपने बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोमवार को अमित के साथ ख्याला से उसकी बड़ी बहन मंजू भी आई थी। दोनों भाई-बहन मिलकर उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। 

बालकनी में बातचीत के दौरान दोनों ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बाद में सभी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मंजू को पहले हिरासत में लिया। 

बाद में छानबीन के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमित व मंजू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बता दें कि फेसबुक से करीब डेढ़ साल पहले सपनी की पीजीआई क्वार्टर, रोहतक निवासी अमित से दोस्ती हुई थी। 

अब वह सपना के साथ शादी का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर सोमवार रात को उसने सपना को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed