फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   marbal busineesman loot: police made sketches

मार्बल व्यापारी के घर लूट: पत्नी से पूछताछ, स्केच बनवाए

Fri, 25 Apr 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 25 Apr 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
marbal busineesman loot: police made sketches

फरीदाबाद के सेक्टर-17 में मार्बल व्यापारी के घर बृहस्पतिवार को हुई लूट के मामले को सुलझाने में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने व्यापारी की पत्नी से पूछताछ के बाद लुटेरों के स्केच भी बनवाए हैं। शुक्रवार को थाना सेंट्रल पुलिस के अलावा अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। आला अधिकारी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना के समय मौजूद व्यापारी राजीव अरोड़ा की पत्नी सीमा व पड़ोसी अंजू से पूछताछ के बाद पुलिस ने लुटेरों के स्केच भी बनवाए हैं। लूटपाट के दौरान बातचीत में एक लुटेरे का नाम जाकिर सामने आया था। अपराध शाखा की टीम जाकिर नाम को ध्यान में रखकर भी पुराने अपराधियों की सूची खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


10 लाख कैश और 17 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट के बाद लिए गए फिंगर प्रिंट व अन्य जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल लूट के साथ-साथ अन्य पहलुओं को भी जांच के केंद्र में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक, परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पहले भी लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें करीबियों का हाथ पाया गया है।

डीसीपी (क्राइम) देवेंद्र यादव का कहना है कि कई टीमें जांच में जुटी हैं, जल्द ही खुलासा हो जाएगा। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सेक्टर-17 स्थित राजीव अरोड़ा के घर में बदमाशों ने उनकी पत्नी को बंधक बनाकर 11 लाख की नगदी व करीब आठ लाख की ज्वेलरी लूट ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed