{"_id":"57cad4174f1c1bd11f2cb35a","slug":"managment-student-missing-after-getting-marriage-proposal-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता पक्का होने के बाद मैनेजमेंट की छात्रा लापता, लड़के के साथ दिखी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता पक्का होने के बाद मैनेजमेंट की छात्रा लापता, लड़के के साथ दिखी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क के एक कॉलेज की मैनेजमेंट की छात्रा परिजनों के रिश्ता पक्का करने के बाद लापता हो गई है। छात्रा के लापता होने पर परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर भी हंगामा किया लेकिन बाद में उन्हें छात्रा के एक लड़के के साथ देखे जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
नोएडा के एक गांव की रहने वाली छात्रा मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। परिजनों ने छात्रा का कुछ दिन पहले रिश्ता तय किया था और उसकी नवंबर में शादी होनी थी। 30 अगस्त को छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी।
विज्ञापन
छात्रा शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजन उसके कॉलेज पहुंच गए। परिजन छात्रा को लेकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने उसकी सहेलियों से संपर्क किया और फिर पुलिस को शिकायत देकर छात्रा की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने परिजनों को जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन