{"_id":"001a1f4572b69bad91cf8266664014ff","slug":"manager-molests-woman-security-personnel-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर ने की महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर ने की महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में एक नामी कंपनी की महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महिला ने अपने मैनेजर हुकुमचंद पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला सुरक्षा गार्ड ग्रेटर कैलाश-1 के एक नामी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है।
महिला ने ग्रेटर कैलाश थाना में अपनी शिकायत दी, जहां पुलिस ने उसकी रिपोर्ट आईपीसी की धारा 354ए और 509 के तहत दर्ज की है। महिला अपने मैनेजर से काफी परेशान थी और आजिज आकर उसने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन