गोली चलने से घायल हुआ था दोस्त, बचने के लिए रची ये झूठी कहानी अब गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने पिस्टल से चली गोली से दोस्त के घायल होने के बाद पुलिस को झूठी जानकारी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की।
पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद कर लिया है। उसकी पहचान जेजे कालोनी द्वारका निवासी साहिल खान के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाशों ने साबू खान नाम के युवक को गोली मार दी है। करीब 25 मिनट के भीतर पीसीआर को दो अन्य कॉल मिली, जिसमें साहिल खान ने बताया कि बदमाशों ने साबू खान और उस पर हमला किया है।
साबू को गोली लगी है जबकि उसपर चाकू से हमला किया
साबू को गोली लगी है जबकि उसपर चाकू से हमला किया गया है। थाना प्रभारी जसमोहिंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। साबू ने पूछताछ में बताया कि सोनू भारती नाम के बदमाश ने गोली चलाई है।
उधर, दूसरे अस्पताल में भर्ती साहिल खान ने पूछताछ में अलग ही कहानी बताई। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने पांच घंटे की तफ्तीश में 23 लोगों से पूछताछ की। जांच में पुलिस को पता चला कि साहिल पुलिस को झूठी कहानी बता रहा है।
पूछताछ में साहिल ने बताया कि दोनों ने सोनू भारती को डराने के लिए उसके घर के बाहर हवा में गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर वहां काफी लोग जमा हो गए। यह देखकर दोनों वहां से भागे।
इस दौरान उसकी पिस्टल से गोली चल गई और साबू खान को जा लगी। उसके बाद उसने झूठी कहानी बताकर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया।