{"_id":"5c8f8c5dbdec2275a469fefa","slug":"man-who-duped-banks-by-taking-loan-on-61-vehicle-of-8-crore-rupees-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की बारीकियां सीखकर उन्हें ही बनाया साजिश का शिकार, लोन के नाम पर ठगे 8 करोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकों की बारीकियां सीखकर उन्हें ही बनाया साजिश का शिकार, लोन के नाम पर ठगे 8 करोड़
Mon, 18 Mar 2019 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट के हत्थे चढ़े रजत ने तुगलपुर के पते पर कंपनी बनाकर विभिन्न बैंक से 61 गाड़ियों पर लोन कराकर 8 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने उस दौरान यहां न केवल दफ्तर बनाया था, बल्कि में स्टाफ भी रखा था।
विज्ञापन
वर्तमान में यहां कंपनी का कोई दफ्तर यहां नहीं है। सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-78 में अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसायटी में रहने वाला रजत 12वीं पास है। पढ़ाई के बाद उसने आगरा में हैंडीक्राफ्ट की कंपनी शुरू की।
विज्ञापन
फायदा होने के बाद वह बैंक कर्मचारियों के संपर्क में आया और लोन आदि की बारीकियां सीख गया। उसके आगरा निवासी मित्र मयंक अग्रवाल ने भी उसकी मदद की। वह कार इंश्योरेंस का काम करता था। इसके बाद आरोपी ने जेआर ऑटोमोटिव के नाम से तुगलपुर रोड अंसल प्लाजा, सीपी मार्केट ग्रेटर नोएडा के पते पर कंपनी बनाई।
विज्ञापन
यहां पर स्टाफ आदि रखा, ताकि कभी कोई बैंक अधिकारी यहां पूछताछ करने आए तो उसे शक न हो। इसमें मोहित जैन भी शामिल था। मोहित के दिल्ली स्थित बैंक में भी खाते थे जहां वह डिफाल्टर हो चुका था।