{"_id":"58d8cda14f1c1b447763db1b","slug":"man-tries-to-rape-two-sisters-but-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचित युवक ने सगी बहनों के साथ की अश्लील हरकत, चाकू दिखाकर रेप की भी कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिचित युवक ने सगी बहनों के साथ की अश्लील हरकत, चाकू दिखाकर रेप की भी कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
घर में घुसे परिचित युवक ने बड़ी बहन के साथ छेड़खानी की, चीख पुकार सुन बचाने आई छोटी बहन को भी आरोपी ने दबोच लिया और चाकू दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह आरोपी के चुंगल से आजाद हुई बहनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक वह प्राइवेट जॉब कर (15) छोटी बहन को पढ़ा रही है। 1 दिसंबर 2016 को ड्यूटी से लौटने के बाद शाम छह बजे वह खाना बना रही थी। इस दौरान ललित उर्फ अली घर में घुस आया।
विज्ञापन
ललित ने युवती को पीछे से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो दूसरे कमरे में पढ़ रही छोटी बहन मदद के लिए आई। आरोप है कि ललित ने युवती को छोड़ उसकी नाबालिग बहन को दबोच लिया।
विज्ञापन
जेब से चाकू निकाल कर दोनों को धमकी दी कि शोर मचाया तो जान से मार देगा। इसके बाद छोटी बहन को गलत नीयत से बेड पर पटक दिया और दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के मुताबिक आरोपी छोटी बहन से शादी करने की धमकी देता है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी का पीड़ित युवती के घर पहले से आना जाना था, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।