{"_id":"8581a92e39cd80df2d14e5ce02cd1acd","slug":"man-tried-murder-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े में पत्नी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़े में पत्नी पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jun 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के जफरपुर इलाके में रविवार को दिनदहाड़े एक महिला को गोली से मारने का प्रयास किया गया पर यह प्रयास नाकामयाब रहा।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया। ये घटना दिल्ली के जफरपुर की है जहां ज्योति नाम की एक महिला को तपन नाम के युवक ने गोली मारने का प्रयास किया।
अपनी इस कोशिश में तपन कामयाब भी हो जाता पर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार ज्योति और तपन में पहले से ही जान पहचान है। ज्योति के पति और तपन का काफी समय से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है।
कहा जा रहा है कि ये हत्या का प्रयास उसी झगड़े का बदला लेने के लिए किया गया है। पुलिस तपन को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।