गलत काम से मना करने पर पत्नी को चलती कार से फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में दनकौर के मंडपा गांव में बृहस्पतिवार रात एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया। पीड़ित का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मंडपा निवासी शबनम और मोहसिना की शादी पांच साल पहले दादरी के राव नगर निवासी दो युवकों से हुई थी। पीड़िता शबनम ने बताया कि दोनों ही बहनों के पति अवैध काम करते हैं।
उन्होंने कई बार मायके में इसकी शिकायत की, जिससे चिढ़कर ससुरालवालों ने छोटी बहन मोहसिना को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मोहसिना के पति ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली।
दोस्तों के साथ मिलकर बनाया खौफनाक प्लान
शबनम का आरोप है कि उसका पति भी कई अवैध काम करता है। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने पति को रोका। इसी बात पर उसके पति ने भी मारपीट करना शुरू कर दिया।
महिला का कहना है कि उसके पति ने बृहस्पतिवार की रात उसे अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बंधक बनाया और कोट के पुल की नहर में मारकर फेंकने की योजना बनाई।
कार में सवार पति समेत बाकी लोगों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया और चलती कार से फेंक दिया। पीड़िता का कहना है कि किसी तरह उसकी जान बच पाई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।