फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stole almost 2 lakh rupees by saying this

बच्ची से माता-पिता के बारे में झूठ कह कर की चोरी, बनाया ये बहाना

Sun, 18 Feb 2018 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 18 Feb 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
man stole almost 2 lakh rupees by saying this
Theft

पुलिस का डर दिखाकर एक बदमाश किशोरी के सामने ही घर में घुसा और अलमारी का लॉकर तोड़कर पौने दो लाख रुपये चोरी करके ले गया। चोर ने किशोरी से कहा कि उसके माता-पिता को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस उन्हें छोड़ने के लिए 1.30 लाख रुपये मांग रही है।

विज्ञापन


पिता ने उसे अलमारी से रुपये लाने के लिए भेजा है। मामले में किशोरी के पिता ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी है। मूलरूप से मालदा पश्चिम बंगाल निवासी परितोष हलदर मछली कारोबारी हैं और सेक्टर-37 में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह पत्नी और बेटे के साथ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद एक व्यक्ति बाइक से इनके घर पहुंचा। उस समय परितोष की बेटी खुशी (14 वर्ष) अकेली थी। आरोपी पहले से उसका नाम जानता था। बाइक सवार ने खुशी से उसका नाम लेकर कहा कि माता-पिता को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस दोनों को थाने लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उन्हें छोड़ने के लिए 1.30 लाख रुपये मांग रही है। उसके पापा ने उन्हें अलमारी के लॉकर से रुपये लाने के लिए भेजा है। खुशी ने लॉकर की चाबी न होने की बात कही तो आरोपी ने बैग में से पेचकस जैसी लोहे की रॉड निकाली और उससे लॉकर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने लॉकर में रखे 1.77 लाख रुपये बाहर निकाले और बिस्तर पर रखकर कंबल से ढक दिए।

इसके बाद आरोपी माहौल देखने के लिए बाहर आया और फिर पूरे रुपये बैग में डालकर चलता बना। जाते-जाते आरोपी ने खुशी से कहा कि वह ये बात किसी को न बताए कि उसके माता-पिता को पुलिस ने पकड़ लिया है। नहीं तो इससे बहुत बदनामी होगी। वह थोड़ी देर में उन्हें घर लेकर आ रहा है। ये कहकर आरोपी आराम से बाइक पर बैठा और चला गया।

तीन माह पहले होशियारपुर गांव में भी हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार आरोपी के जाने के कुछ देर बाद खुशी का भाई घर लौटा। घर में घुसते ही खुशी ने भाई से मम्मी-पापा के बारे में पूछा और सारी कहानी बताई। इसके बाद खुशी के भाई ने मम्मी-पापा को फोन कर तुरंत घर बुलाया। घर पहुंचकर परितोष ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

थाना सेक्टर-39 पुलिस के मुताबिक परितोष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। आरोपी को खुशी का नाम और लॉकर में रुपये होने का पहले से पता था। इससे प्रतीत हो रहा है कि चोर कोई जानकार ही था।

तीन माह पहले 21 नवंबर की शाम को भी एक युवक ने होशियारपुर गांव में रह रही महिला बीना को झांसा दिया था कि उसके पति महेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। आरोपी ने महिला से कहा कि उनके पति ने उन्हें तुरंत थाने बुलाया है।

बीना पति की गिरफ्तारी की बात सुनते ही बेटे को लेकर अनजान युवक के साथ थाने जाने के निकल गईं। रास्ते में आरोपी ने बीना और उनके बेटे को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

थोड़ी में आने की बात कह आरोपी बीना के घर पहुंचा और घर व अलमारी के ताले तोड़ लाखों रुपये की ज्वैलरी और 52 हजार रुपये चोरी करके फरार हो गया। मामले में बीना ने थाना सेक्टर-49 में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके पहले भी घर में अकेले मौजूद बच्चों को बेवकूफ बनाकर खुलेआम चोरी की कई वारदातें नोएडा में हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed