एयर होस्टेस का कोर्स कर रही युवती पर सनकी युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बुधवार शाम एक सिरफिरे युवक ने एयर होस्टेस का कोर्स कर रही युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गंभीर हालत में युवती को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रिया (21) परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहती है। रिया के माता-पिता नौकरी करते हैं। वहीं रिया एक नामी एयर होस्टेस संस्थान से कोर्स कर रही है। बुधवार शाम में रिया किसी काम से जाने की बात कह कर घर से निकली थी।
पड़ोस में रहता है आदिल
जब वह मार्केट पहुंची तो वहां उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले आदिल से हो गई। सीसीटीवी में दोनों एक साथ मार्केट से जाते हुए दिखाई देते हैं। जैसे ही रिया और आदिल सूनसान जगह पर पहुंचे अचानक आदिल ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ रिया को मारना शुरू कर दिया।
कई बार चाकू लगने से रिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आदिल मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रिया को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
आदिल ने उस पर हमला क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक आपराधिक प्रवृति का है और उस पर वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।