{"_id":"723ba170077458a99be523df2ef59000","slug":"man-stabbes-his-neighbour-at-mid-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में डिस्टर्ब हुआ तो पड़ोसी को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नींद में डिस्टर्ब हुआ तो पड़ोसी को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Jul 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में रविवार रात नींद में खलल डालने पर एक शख्स ने अपने पड़ोसी के सीने में चाकू घोंप दिया। पीड़ित को जख्मी हालत में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामनिवास सपरिवार किशनगंज में रहता है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे रविशंकर (20) और शिवशंकर (19) हैं। दोनों कंप्यूटर कोर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रामनिवास की पत्नी कपड़े धो रही थी। पड़ोस में रहने वाला राजकमल उसके पास आया और कपड़े धोने से मना किया। उसने बताया कि कपड़े धोने की वजह से उसके नींद में खलल पड़ रहा है।
विज्ञापन
मां के साथ राजकमल को कहासुनी करते देख रविशंकर वहां पहुंचा और इसका विरोध किया। राजकमल उसे देख लेने की धमकी देकर अपने घर चला गया।
कुछ देर बाद वह हाथ में चाकू लेकर आया और रविशंकर के सीने में चाकू घोंप कर फरार हो गया। परिवार वालों ने रविशंकर को जख्मी हालत में गंगाराम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने शिवशंकर के बयान पर राजकमल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।