तेज गाना बजाने से मना किया तो कर दी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बृहस्पतिवार का दिन कुछ ऐसी घटनाओं के नाम रहा जो देखने में तो बहुत बड़ी नहीं थीं पर ये ऐसे झगड़े में तब्दील हुईं की दो जाने लेकर ही मानीं।
इन घटनाओं को पढ़ने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इन छोटी बातों पर जान जाने का केवल इतना ही मतलब है कि हम एक अति असंवेदनशील समाज में जी रहे हैं जहां लोगों का अहम और अपनी सुविधा के आगे किसी के जान की कोई कीमत नहीं है।
दिल्ली के कल्याणपुरी और वेलकम क्षेत्र में ऐसी ही दो घटनाएं हुई जिसके बाद दो जिंदगियां मौत के घाट उतार दी गईं। एक घटना में एक छात्र की और दूसरे में एक युवक की हत्या की गई।
इन खबरों को विस्तार से पढ़कर आप खुद ही जान जाएंगे कि ये इतनी बड़े विवाद से उपजी लड़ाईयां नहीं थीं जिन्हें बातचीत से सुलझाया नहीं जा सकता था।
दसवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या
दिल्ली के वेलकम एरिया में कुछ लोगों ने बृहस्तपतिवार दिन में एक युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वेलकम क्षेत्र में कुछ लोग काफी तेज आवाज में गाने बजा रहे थे जिससे आसपास के लोगों को काफी तकलीफ हो रही थी, पर कोई कुछ कह नहीं रहा था।
एक युवक ने गाना बजाने वालों के पास जाकर जाकर जब आवाज धीमी करने को कहा तो वो लोग भड़क गए और इतना गुस्सा गए कि समझाने गए युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
वहीं दूसरी ओर कल्याणपुरी में एक दसवीं के छात्र पर कुछ लोगों ने चाकूओं से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
युवक की मृत्यु के बाद परिजनों जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी युवकों की गिरफ्त में लिया गया है या नहीं इसका अभी पता नहीं चल सका है।