{"_id":"57fcf2454f1c1b8e1528e296","slug":"man-snatched-coil-from-women-after-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने महिला से सरेराह की मारपीट और छीने कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने महिला से सरेराह की मारपीट और छीने कुंडल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने महिला से मारपीट की और सरेराह उसे अपमानित किया। इसके बाद आरोपी महिला से कुंडल छीनकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले दिनेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। महिला ने बताया कि उसका दिनेश से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से दिनेश ने अपने मन में रंजिश पाल रखी थी। रविवार करीब 11 बजे वह घर के बाहर निकलीं तो दिनेश ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दिनेश ने उसके सोने के कुंडल छीन लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन