{"_id":"59b189ac4f1c1bec7f8b4ce2","slug":"man-shot-himself-in-front-of-his-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया, परिजनों के सामने खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया, परिजनों के सामने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार देर शाम एक व्यक्ति ने परिजनों के सामने खुद को गोली मार दी। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुडग़ांव गांव निवासी 55 वर्षीय रणजीत सिंह अपने परिवार के साथ राजीव नगर क्षेत्र में रहते हैं। उसका मकान किराए पर चढ़ाने का काम है। बृहस्पतिवार शाम के वक्त वह अपनी पुत्रवधु सहित अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ घर पर था। इस दौरान उसने घर में गेट के पास पहुंचकर खुद पर हथियार तान दिया।
विज्ञापन
जब तक कोई उसे रोकता तब तक उसने खुद को गोली मार दी। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सेक्टर-14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भरतेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आसपास के लोगों से पूछने पर पता लगा है कि वह नशा करता था।
विज्ञापन
इस दौरान यहां से हथियार को कब्जे में लिया गया है। देखने में यह देसी कट्टा लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है कि आखिर हथियार उसके पास कहां से आया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।