{"_id":"5b169f284f1c1b9d6e8b66c2","slug":"man-shot-dead-when-two-friends-fighting-each-other-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर दो दोस्तों के बीच हो रहा था झगड़ा, बीच-बचाव करने आया शख्स तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात को लेकर दो दोस्तों के बीच हो रहा था झगड़ा, बीच-बचाव करने आया शख्स तो मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
murder in seelampur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर में सोमवार देर रात दो दोस्त के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव कराने गए मोहम्मद सलमान (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से मुकीम (24) भी घायल हो गया है। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मुईनुद्दीन उर्फ बड़े नन्हे (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी शहजाद उर्फ छोटे नन्हे सहित समेत अन्य को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एसी मैकेनिक सलमान ई-13/सी 234, जे-ब्लॉक, सीलमपुर में रहता था। इसके पड़ोस में नाजिम और शहजाद रहते हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। शहजाद पर हत्या समेत अन्य मामले दर्ज हैं। उसका कल्लू नामक युवक से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। 4-5 दिन पहले कल्लू और नाजिम बात कर रहे थे, शहजाद इससे नाराज हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि शहजाद और उसके परिजनों ने नाजिम को धमकाते हुए बाद में देख लेने को कहा। सोमवार रात को शहजाद अपने बड़े मुईनुद्दीन और कई अन्य युवक नाजिम के घर पहुंचे। आरोपियों ने नाजिम से झगड़ा करना शुरू कर दिया। नाजिम का भाई मुकीम भी आ गया।
इधर वहां से गुजर रहे सलमान ने नाजिम और शहजाद को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर शहजाद ने गोलियां चला दीं। बीच-बचाव करा रहे सलमान के सीने और हाथ में गोली लग गई जबकि एक गोली मुकीम के पेट में लगी। पुलिस ने दोनों घायलों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां सलमान को मृत घोषित कर दिया गया।