फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man shot dead in the greed of hukkah who was getting married on 29

हुक्के की लालच दे कर उतार दिया मौत के घाट, 29 नवंबर को थी मृतक की शादी

Mon, 06 Nov 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 06 Nov 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
man shot dead in the greed of hukkah who was getting married on 29
hukkah

खंड के गांव ऊंचा माजरा में रविवार को युवक ने पड़ोसी युवक को हुक्का पीने के बहाने बुलाकर पीछे से गोली मार दी। इस घटना में वह घायल हो गया। उसे तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मानेसर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक की 29 नवंबर को शादी होनी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की बहन भतेरी ने पटौदी थाने में दी शिकायत में कहा कि उसका भाई नवल पुत्र राजकरण सुबह साढ़े 11 बजे दूध लेकर आ रहा था। जैसे ही वह घर के निकट पहुंचा तो अजीत उर्फ भरत पुत्र विजय ने उसे हुक्का पीने के लिए आवाज दी। वह कुछ देर उसके पास बैठ गया और हुक्का पीकर जैसे ही वापस चलने लगा तो अजीत ने उसे पीछे से गोली मार दी। इस घटना में वह घायल हो गया। उसे तत्काल पटौदी के निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां उसकी हालत को देखते हुए मानेसर भेज दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पटौदी थाना पुलिस ने नवल की बहन भतेरी के बयान पर अजीत उर्फ भरत पुत्र विजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पटौदी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई रंजिश होने की बात किसी भी परिजन ने नहीं बताई है। फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसके बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के पीले चावल आने से पहले ही पसरा मातम

man shot dead in the greed of hukkah who was getting married on 29
demo pic

चंद दिनों में ही मृतक नवल के घर शहनाइयां बजने वाली थीं, लेकिन घर वालों को क्या पता था कि शहनाई की जगह मातम छा जाएगा। बता दें कि नवल चार बहनों में इकलौता भाई था और 29 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। रविवार को उसकी शादी के पीले चावल (शादी पत्रिका) आने थे, लेकिन उससे पहले ही भगवान को कुछ और ही मंजूर था। सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस सहित एसीपी पटौदी शकुंतला यादव मौके पर पहुंचीं और उन्होंने लोगों से बात की।

पटौदी क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। दो दिन पहले भी यहां वार्ड नंबर चार के युवक का अपहरण कर उसके साथ मार-पिटाई की गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को गांव ऊंचा माजरा में एक युवक को दिन के समय ही गोली मार दी गई। इसे देखकर लगता है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। आए दिन इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर वह दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed