{"_id":"5a1187874f1c1bca678bc6cb","slug":"man-shot-dead-in-bhajanpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आगरा के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त लोकेंद्र (20) के रूप में हुई है। 16 नवंबर को लोकेंद्र दिल्ली के लिए निकला था। इसके बाद वह गायब हो गया। उधर, 17 की सुबह भजनपुरा में पुलिस को अज्ञात शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
बाद में जिसकी पहचान शनिवार को लोकेंद्र के रूप में हुई है। लोकेंद्र का लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान गायब है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के दौरान लोकेंद्र को गोली मार दी गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद लोकेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया है। भजनपुरा थाना पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव वाह, आगरा का रहने वाला लोकेंद्र अपने दोस्त देवदत्त के साथ गोपालपुर, दिल्ली में रहता था। बीएससी करने के बाद लोकेंद्र मुखर्जी नगर में प्रतियोगिता की कोचिंग कर रहा था। इसका परिवार गांव में रहता है।
विज्ञापन
परिवार में पिता राजेंद्र सिंह, मां विद्या व एक भाई है। गत 11 नवंबर को वह परिवार से मिलने आगरा आया था। इस बीच 16 नवंबर की शाम को वह घर से दिल्ली के लिए निकल गया। भजनपुरा में लोकेंद्र की चचेरी बहन रहती है। वह पिता से बहन के घर जाने के लिए कह रहा था। इधर 17 नवंबर को जब लोकेंद्र दोस्त के पास नहीं पहुंचा तो उसने उसके पिता को कॉल कर पूछताछ की।
पिता ने बताया कि वह कल ही चला गया था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इधर काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को वाह थाना, आगरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। चचेरी बहन को कॉल लोकेंद्र की पूछताछ की गई।
इधर परिजनों को पता चला कि भजनपुरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजन थाने पहुंचे, बाद में जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में मृतक की शिनाख्त लोकेंद्र के रूप में की गई। लोकेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई। शुक्रवार सुबह लोकेंद्र का शव भजनपुरा पुलिस को इलाके से मिला था। पुलिस हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।