{"_id":"5a3932c94f1c1b76678c27c5","slug":"man-s-face-was-crushed-near-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास युवक की हत्या कर कुचल दिया चेहरा, पुलिस ने बताई हत्या की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पास युवक की हत्या कर कुचल दिया चेहरा, पुलिस ने बताई हत्या की वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Dec 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुरी इलाके में थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पार्क में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रंजीत कुमार (20) के रूप में हुई है। चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था।
पुलिस की मानें तो रंजीत के शव के पास उसका मोबाइल पड़ा हुआ था, उसी से पहचान हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि लूटपाट के लिए हत्या नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक, रंजीत परिवार के साथ दो-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। रंजीत मजदूरी करता था। सोमवार शाम को वह किसी काम से जाने की बात कर घर से निकला था।
विज्ञापन
देर रात को परिजनों ने उसे कॉल कर घर आने के लिए कहा, तो उसने बताया कि वह कुछ ही देर में आ रहा है। इसके बाद से घर नहीं लौटा। मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।
परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। इधर, मंगलवार सुबह थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पार्क में लोगों ने खून से लथपथ एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।