फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man robbed afer knife attack.

चाकू से वार कर युवक को लूटा

Mon, 29 Dec 2014 10:21 AM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
man robbed afer knife attack.

सिविल लाइन इलाके में शनिवार शाम हथियारबंद

विज्ञापन
बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने घूंसा मारकर नाक की हड्डी भी तोड़ डाली।

पीड़ित जान बचाने के लिए भागा तो बदमाशों ने पीछे से उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली पीड़ित श्याम (36) को नहीं लगी।

वारदात के बाद बदमाश 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित पास खड़ी पीसीआर वैन के पास पहुंचा।

गंभीर हालत में उसे परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सेंट स्टीफन रेफर कर दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

घटनास्थल पर नहीं मिला गोली चलने का सबूत

man robbed afer knife attack.

पुलिस के मुताबिक श्याम परिवार के साथ एच-ब्लॉक न्यू सीलमपुर इलाके में रहता है। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। श्याम सिविल लाइन इलाके में एक कंपनी में कार चालक है। शनिवार शाम को वह कंपनी से घर जाने के लिए निकला।

आईएसबीटी कश्मीरी गेट के रास्ते में चार हथियारबंद बदमाशों ने चाकू दिखाकर श्याम को रोक लिया। बदमाशों ने उससे रुपयों की मांग की।

विरोध करने पर एक बदमाश ने श्याम के सिर पर चाकू मार दिया। जबकि बाकी बदमाशों ने घूंसा मारकर उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। बदमाशों ने श्याम से मोबाइल व कैश लूट लिया। किसी तरह श्याम जान बचाकर भागा तो बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। बदमाशों के फरार होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

रविवार को सेंट स्टीफन अस्पताल में श्याम की नाक का ऑपरेशन हुआ। उसके सिर में 12 टांके लगे हैं। इधर मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी गोली चलने की बात से इनकार कर रहे हैं।

उनका कहना है कि घटना स्थल से गोली चलने का कोई भी सबूत नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed