फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man murders his wife on illicit relations.

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

Mon, 13 Oct 2014 12:30 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
man murders his wife on illicit relations.

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में शनिवार सुबह साइमा नाम की महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति फरीद उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक फरीद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी युवक से अवैध संबंध है।

विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था।  पुलिस ने फरीद के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपना गुनाह कबूल करते हुए फरीद ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसने तवे से साइमा के सिर पर वार किया। आरोपी ने साइमा के सिर पर करीब 19 बार तवे से वार किया था। जिससे साइमा निढाल होकर गिर गई।

विज्ञापन

सलवार के नाड़े से गला घोंटा

man murders his wife on illicit relations.

साइमा के गिरने के बाद आरोपी ने उसकी गर्दन पर कैंची से हमला कर दिया। साथ ही उसके सलवार के नाड़े से उसका गला घोंट दिया और उसकी नाक को तकिये से दबा दिया।

मालूम हो कि चांदनी महल के कुम्हार वाली गली में शनिवार सुबह साइमा की हत्या कर दी गई थी। साइमा के परिवार वालों ने उसके पति पर ही हत्या करने का शक जताया था।

शुरुआती पूछताछ में फरीद ने बताया कि वह शनिवार रात उत्तम नगर में रहने वाली अपनी नानी के पास गया था। पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें फरीद कहीं भी नहीं दिखा। देर रात पूछताछ में फरीद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed