फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man made obscene photo of a married woman and got 10 lakhs arrested in delhi

शादीशुदा महिला की अश्लील फोटो बना वसूले 10 लाख, इतने से भी नहीं भरा मन तो...

Thu, 06 Apr 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Apr 2017 01:49 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी युवक को जयपुर से किया गिरफ्तार, फेसबुक पर महिला और आरोपी की हुई थी दोस्ती 
शादीशुदा महिला के फोटो को अश्लील बनाकर दस लाख की उगाही
- पुलिस ने आरोपी युवक को जयपुर से किया गिरफ्तार, फेसबुक पर महिला और आरोपी की हुई थी दोस्ती

विज्ञापन
man made obscene  photo of a married woman and got 10 lakhs arrested in delhi

विस्तार

आनंद विहार इलाके में एक शादीशुदा महिला के साथ ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला के फोटो को अश्लील बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता से दस लाख की उगाही कर ली।

विज्ञापन


जब आरोपी ने पीड़िता से 50 लाख की मांग की तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जयपुर से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान रवि चौधरी(28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता सपरिवार आनंद विहार इलाके में रहती है। करीब एक साल पहले फेसबुक पर रवि चौधरी ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर शेयर की अपनी फोटो

man made obscene  photo of a married woman and got 10 lakhs arrested in delhi

उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों ने अपने मोबाइल नंबरों का अदान प्रदान किया। फिर एक दूसरे के फोटो शेयर करने लगे।

आरोपी ने महिला के फोटो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना दिया और महिला को ब्लैकमेल करने लगा। फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी उससे कभी दो लाख करीब तो तीन लाख रुपये की मांग करने लगा।

डरी सहमी महिला ने आरोपी के अकाउंट में धीरे-धीरे कर दस लाख रुपये डाल दिए। महिला ने आरोपी से रुपये नहीं होने की बात कही लेकिन आरोपी ने उसे पचास लाख रुपये नहीं देने पर फोटो को सार्वजनिक करने की फिर से धमकी दी।

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया

man made obscene  photo of a married woman and got 10 lakhs arrested in delhi

अंत में पीड़िता ने सारी बातें अपने पति को बताया। पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी के अकाउंट नंबर के जरिए उस तक पहुंच गयी।

पुलिस ने जयपुर निवासी रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed