फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man kills his wife and son for his girlfriend

हत्या का ऐसा खुलासा जिसे पढ़कर कांप जाएंगे आप!

Fri, 08 Aug 2014 03:15 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
man kills his wife and son for his girlfriend
दिल्ली के गोविंदपुरी मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड में अनोखा खुलासा सामने आया है। पति रोहित ने तीन दोस्तों के साथ पत्नी असम निवासी सोनपति व बेटे कुणाल की बेरहमी से हत्या की थी।
विज्ञापन


रोहित ने बेटे कुणाल को पहले उल्टा लटकाया था। उसे काफी देर तक उल्टा लटका कर रखा था। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। रोहित की पत्नी सोनपति उम्र में बड़ी थी। इस कारण वह दूसरी शादी करना चाहता था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गोविंदपुरी की गली नंबर-13 में 27 जुलाई को सोनपति व कुणाल मृत मिले थे। दोनों के शव सड़-गल चुके थे। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। घर का ताला बाहर से बंद था। पति मूल रूप से नागालैंड निवासी रोहित फरार था। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को बचाने आया तो मिली खौफनाक मौत

man kills his wife and son for his girlfriend

पुलिस ने बृहस्पतिवार को रोहित केदोस्त स्वप्नदास को गिरफ्तार कर लिया। स्वप्नदास ने खुलासा किया है कि रोहित ने पत्नी-बेटे की हत्या की साजिश रची थी। साजिश मे रोहित ने उसे, राशिद और एक अन्य दोस्त को शामिल किया था। इन लोगों ने पहले सोनपति की हत्या की थी।

धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किए थे और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेटा कुणाल जब मां को बचाने आया तो रोहित ने उसे पकड़ लिया। उसे पैरों को पकड़कर उल्टा लटका दिया। इसके बाद राशिद ने उसका गला दबा दिया था।

स्वप्नदास ने बताया कि रोहित ने तीनों को एक-एक लाख रुपये और बिजनेस सैटअप करने का झांसा दिया था। सोनपति उम्र में रोहित से बड़ी थी।

शादी से खुश नहीं था

man kills his wife and son for his girlfriend

इसके अलावा सोनपति की रोहित से दवाब में शादी हुई थी। इस कारण वह शादी से खुश नहीं था। उसकी सोनपति से दोस्ती थी मगर वह शादी नहीं करना चाहता था। वह दूसरी शादी करना चाहता था।

पुलिस तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद रोहित साथी राशिद के साथ बांग्लादेश फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि तीसरा आरोपी भी देश से बाहर भागने में कामयाब हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed