फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed youth for the sake of his job

नौकरी से निकलवाने का बदला लेने के लिए की गयी युवक की हत्या

Wed, 12 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
 man killed youth for the sake of his job
arresting

मुंडका इलाके में रविवार रात हुई युवक  की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि मृतक ने उसे नौकरी से निकलवा दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।  

विज्ञापन

     
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मुंडका के मारवाड़ी टायर वाली गली में स्थित एक गोदाम के पास युवक की हत्या कर दी गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। मृतक की शिनाख्त मनीष(25) के रूप में हुई। मनीष मूलत: बिहार का रहने वाला था और मारवाड़ी टायर वाली गली में रहता था। वह पास के एक गोदाम में काम करता था।      
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मनीष को उसके साढू सुशील ने काम पर रखवाया था। मनीष के साथ सुशील का भाई सन्नी भी काम करता था। सन्नी नशे का आदी है। मनीष ने काम के दौरान देखा कि सन्नी नशीला पदार्थ खरीदने के लिए गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। मनीष ने इसकी जानकारी अपने साढू के साथ साथ मालिक को दे दी। मालिक ने सन्नी को नौकरी से निकाल दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर सन्नी मनीष से बदला लेना चाह रहा था। सुशील ने पुलिस कको बताया कि रविवार रात सन्नी गोदाम के बाहर पहुंचा। उसने मनीष को गोदाम खोलने के लिए कहा। मनीष ने सुशील को फोन कर इसकी जानकारी दी। सुशील ने उसे गोदाम नहीं खोलने की सलाह दी और कुछ देर बाद वहां पहुंचा। उसने मनीष को अचेत अवस्था में देखा। 


गले पर चोट का निशान था। सुशील ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने मनीष की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed