फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed younger brothers wife in delhi

चरित्र पर शक में जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या

Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
man killed younger brothers wife in delhi
delhi murder

विजय विहार इलाके में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और इसके बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है। महिला के दोनों हाथ गायब हैं। जांच में पता चला है कि चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल के मुताबिक मूलत: चित्रकूट की रहने वाली कलावती(40)सपरिवार बुध विहार फेज दो में रहती थी। उसका पति फुग्गीलाल रिक्शा चालक है। कलावती बुध विहार स्थित दाल मिल में काम करती थी। शनिवार सुबह उसके पति ने विजय विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवायी। 
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि फैक्टरी से निकलने के बाद उसकी पत्नी घर नहीं पहुंची। पुलिस कलावती की तलाश कर रही थी। इसी बीच शाम करीब पौने चार बजे कलावती के जेठ रमाशंकर ने थाने पहुंचकर बताया कि उसने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी है। इस सूचना पर पुलिस ने रमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि छोटे भाई की गैर हाजिरी में कलावती अक्सर दूसरे लोगों ने मिलती जुलती थी। उसे कलावती के चरित्र पर शक था। उसने कई बार उसे मना भी किया था। लेकिन उसने बातों को अनसुना कर दिया। शुक्रवार रात आठ बजे कलावती फैक्टरी से बाहर निकली। रमाशंकर बहाना बनाकर उसे  रोहिणी सेक्टर 24 दीप विहार स्थित जंगल ले गया। वहां उसने चाकू से कलावती का गला और दोनों हाथ काट दिए। 


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर आ गया। पुलिस ने रमाशंकर की निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया है और उसके दोनों हाथों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक रमाशंकर दिमागी रूप से परेशान है। वह कूड़ा जमा करने का काम करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed