फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed his wife for new marriage.

दूसरी शादी में रोड़ा बन रही पत्नी को मार डाला

Wed, 24 Sep 2014 02:01 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
man killed his wife for new marriage.

बेटा पाने की लालच में दूसरी शादी में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी गोविंद राम मीणा ने जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया है। इस पर अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


आरोपी नजफगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में उपप्रधानाचार्य पद पर कार्यरत था। न्यायमूर्ति सुनीता गुप्ता ने पुलिस को 4 दिसंबर तक स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न आरोपी की जमानत मंजूर कर ली जाए।
विज्ञापन


सरकारी वकील सुनील शर्मा ने नोटिस स्वीकार कर जवाब दाखिल करने का तर्क रखा। इस मामले में आरोपी की एकमात्र पुत्री ही मामले में चश्मदीद गवाह है और उसी के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि यह मामला करीब आठ माह बाद दर्ज करवाया गया। अत: उसे जमानत दी जाए। पेश मामले के अनुसार आरोपी की पुत्री ने कहा कि पुत्र की चाह में पिता दूसरी शादी करना चाहते थे, लेकिन मां इसका विरोध कर रही थी। इसी विवाद को लेकर 9 जनवरी 2012 की रात पिता ने मां की हत्या कर दी।

65 लाख की अफीम संग दो पकड़े गए

man killed his wife for new marriage.

पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में मध्य प्रदेश निवासी विष्णु राठौड़ (27) और रामनिवास उर्फ मुन्ना (23) को कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.5 किलो अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

ड्रग्स तस्करी में महिला गिरफ्तार
पुलिस की अपराध शाखा ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में शुक्रवार को प्रताप नगर, दिल्ली निवासी निशा (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। निशा मूलरूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। दिल्ली में वह माया नामक महिला के संपर्क में आई और मादक पदार्थों की तस्करी करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed