{"_id":"5a23f10c4f1c1b0d698bfae1","slug":"man-hit-a-woman-on-her-head-while-he-was-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत युवक ने महिला का सिर फोड़ा और कहे अपशब्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में धुत युवक ने महिला का सिर फोड़ा और कहे अपशब्द
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नशे में धुत लोगों का हाई वोल्टेज ड्रामा शनिवार रात को एक बार फिर देखने को मिला। शहर में न केवल सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बल्कि बजघेड़ा थाना क्षेत्र में भी शराब के नशे में धुत लोगों का जमकर उत्पात देखने को मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात को डीएलएफ फेस-2 सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौच कर रहा था। गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे गाली देने से रोका, तो वह उल्टा उनसे ही गाली गलौच करने लगा।
इस पर जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह गालियों देता हुआ भागने लगा। इस दौरान उसका पैर स्लिप हो गया और वह गिर पड़ा। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, बजघेड़ा थाना पुलिस को न्यू पालम विहार निवासी माया ने बयान दर्ज कराए कि वह मजदूरी करती है। 30 नवंबर को रात को अपने घर पर सोई हुई थी। उसका पति शराब पीने का आदी है। शराब पीकर वह भी कमरे में सो गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संदीप ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ लड़ाई शुरू कर दी।
घर के बर्तन फेंकते हुए उनके दरवाजे को पीटना शुरू कर दिया। जब उसके पति छोटे लाल ने दरवाजा खोला तो संदीप ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वह बीच बचाव कराने लगी। तो संदीप ने उसके सिर पर चोट मार दी।
इस घटना में वह घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।