{"_id":"537a7eb19b8fb66613a520f8cc4e3fb2","slug":"man-got-murdered-by-his-brother-in-law-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं दिए तो साले ने दी इतनी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे नहीं दिए तो साले ने दी इतनी दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में साले ने संपत्ति के लालच में जीजा की हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फलैदा निवासी हरीपाल उर्फ हपोला (55) की करीब 21 साल पहले बुलंदशहर में शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। उसके बाद से हरीपाल अपनी बेटी और बेटे के साथ गांव में रह रहे थे।
विज्ञापन
हरीपाल का साला खबरा, बुलंदशहर निवासी नीरज पिछले एक महीने से जीजा के घर रह रहा था। नीरज ने कई बार अपने जीजा से रुपये मांगे, लेकिन उसने नहीं दिए। मंगलवार शाम को नीरज ने अपने जीजा से फिर रुपये मांगे थे, लेकिन हरीपाल ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद नीरज अपने जीजा को बहाने से जंगल की ओर ले गया और वहीं पर उसकी नृशंस हत्या कर दी। सुबह गांव के लोगों ने देखा कि हरीपाल की हत्या हो गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई देवी सिंह की तहरीर पर नीरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नीरज को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
बेटी को विदा नहीं कर पाया पिता
हरीपाल की बेटी की शादी 20 जून को होनी है। हरीपाल ने अपनी जमीन बेचकर बेटी की शादी के लिए कुछ रुपये बैंक में जमा कराए थे। लेकिन, बेटी को विदा करने से पहले ही पिता की हत्या कर दी गई।