दुकान से घर लौट रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं 6 राउंड गोलियां, हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुखर्जी नगर में बीती रात दुकान से घर लौट रहे युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हमले में युवक को तीन गोलियां लगीं और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि मंगलवार रात जब अमित नाम का शख्स अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तब मुखर्जी नगर के इंदिरा विकास कॉलोनी से गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी।
इलाके के लोग जब गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आए तो अमित खून से लथपथ पड़ा था। अमित पर दो हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें से तीन गोलियां अमित को लगीं।
अमित मूल रूप से हरियाणा के झज्जर का रहने वाला था और दिल्ली में अपनी बहन के साथ करीब दो साल से रह रहा था। अमित के परिवार ने बताया कि उसका अपने ही गांव के कुछ लोगों से पुराना झगड़ा चल रहा था।
परिवार को शक है कि इसी पुरानी रंजिश के तहत ही अमित की हत्या की गई है। अमित की हत्या के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर अभी भी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है।