फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man found hanging on tree in old jail bulandshahar

जेल परिसर में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 25 May 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 25 May 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
man found hanging on tree in old jail bulandshahar
पुरानी जेल में फांसी पर झूलता म‌िला शव - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल परिसर स्थित पेड़ पर एक युवक का शव फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या बता रही है।

विज्ञापन


नरसलघाट चौकी क्षेत्र निवासी नावेद(22) पुत्र अब्दुल राजस्थान में फेरी लगाने का काम करता था। सोमवार शाम नावेद ने परिजनों से कहा था कि वह राजस्थान से बुलंदशहर आ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों ने पुरानी जेल परिसर स्थित पेड़ पर फंदे के सहारे नावेद का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कपड़ों से बनाया था फंदा

man found hanging on tree in old jail bulandshahar
फंदे से झूला युवक - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से बैग भी बरामद किया है, जिसमें मृतक के कपड़ों के अलावा, दवाईयां और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिसके सहारे शव पेड़ पर लटका हुआ था उसमें शर्ट के अलावा कई और कपड़े मिलाकर फंदा बना गया था। इसलिए आशंका है कि युवक की हत्या की गई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed