पनीर देने से मना करने पर तेजाब पिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनीर देने से मना करने पर एक युवक को तेजाब पिलाने के मामले में संगम विहार पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। दो आरोपी फरार हैं। पीड़ित युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा रखी है।
गौरतलब है कि माजिदिया अस्पताल से 26 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि रतिया मार्ग, संगम विहार निवासी योगेश (17) को भर्ती कराया गया है। योगेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था।
योगेश की मां ममता ने बताया था कि उनकी रतिया मार्ग पर दुकान है। रतिया मार्ग पर ही रहने वाले कुछ युवक सामान लेने आते थे। ये पैसे नहीं देते थे और सामान लेकर चले जाते थे।
योगेश को जबरदस्ती तेजाब पिला दिया
दो दिन पहले भी एक युवक पनीर लेने आया था। पैसे नहीं देने की वजह से उसे पनीर देने से मना कर दिया था। इस पर आकाश गुप्ता उर्फ गोलू नाम का युवक दुकान में घुस गया और झगड़ा करने लगा।
अगले दिन गोलू अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पर आया और योगेश को जबरदस्ती तेजाब पिला दिया। योगेश की बहन गरिमा के बयान के बाद पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा गया है। गोलू व उसका एक साथी फरार हैं।