{"_id":"57bdc0af4f1c1bf64ad4f242","slug":"man-fall-from-12th-floor-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं मंजिल से लिफ्ट से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं मंजिल से लिफ्ट से गिरा युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र प्लेस स्थित प्रगति टावर के लिफ्ट में हुई तकनीकी गड़बड़ी से 12वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। प्रसाद नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तराखंड के अलमोड़ा निवासी त्रिलोक जोशी (30) परिवार के साथ नंदनगरी में रहते थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह प्रगति टावर की 12वीं मंजिल पर स्थित लॉ कंसल्टेंसी के कार्यालय में फील्ड ब्वॉय का काम करते थे। बुधवार सुबह त्रिलोक लिफ्ट नंबर तीन पर चढ़े।
उस पर ऑपरेटर के अलावा तीन अन्य लोग थे। सभी अपनी मंजिल पर उतर गए। 12वीं मंजिल पर लिफ्ट के रुकने पर त्रिलोक बाहर निकलने लगा। इसी बीच अचानक लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया और लिफ्ट ऊपर की ओर जाने लगी। इस दौरान त्रिलोक का बैग लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया।
विज्ञापन
लिफ्ट के ऊपर जाते ही त्रिलोक लिफ्ट वाली जगह में 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया। भूतल पर त्रिलोक के गिरने की आवाज सुनकर लोगों को लगा कि लिफ्ट नीचे गिर गई है। लोगों ने वहां मौजूद लिफ्ट ऑपरेटरों को बताया।
लिफ्ट के बाहर लगे दरवाजे को खोलने पर पता चला कि त्रिलोक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लिफ्ट की गड़बड़ी व अन्य लापरवाही को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लिफ्ट के रखरखाव में सभी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा था या नहीं। जांच करने के बाद जिसकी भूमिका सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - परमादित्य, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला
कई बार की गई थी शिकायत
प्रगति टावर वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि लिफ्ट में खराबी की शिकायत कई बार मालिक से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। टावर का मालिकाना हक और पूरा रखरखाव मालिक के पास ही है। टावर में करीब 150 कार्यालय हैं और करीब 1500 कर्मचारी काम करते हैं।