तीस हजारी अदालत में कोर्ट रूम के बाहर एक शख्स ने घरेलू विवाद में पत्नी व 10 साल के बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया
चाकू निकालकर बिंपी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया
। चाकू के कई वार से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। बच्चे के हाथ में भी चाकू लग गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायल महिला बिंपी सैनी (34) को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सैनी (36) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बिंपी सैनी दो बच्चों के साथ पटेल नगर में रहती है। करीब 12 साल पूर्व उसकी शादी त्रिनगर निवासी नरेंद्र सैनी से हुई थी। नरेंद्र की मिठाई की दुकान है। आरोप है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। बिंपी का आरोप है कि नरेंद्र को नशे की लत है। वह छोटी-छोटी बातों पर उसे बुरी तरह पीटता था। करीब डेढ़ साल पूर्व बिंपी ने तीस हजारी कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी।
4 of 5
attack on wife and son
- फोटो : अमर उजाला
इधर, आरोपी ने भी कोर्ट में बच्चों की कस्टडी की याचिका दायर कर दी। दोनों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे कोर्ट नंबर-8 में मामले की सुनवाई थी। दोपहर के समय बिंपी और नरेंद्र कोर्ट रूम के बाहर आकर खड़े हो गए। आरोप है कि वहां बहस के दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर बिंपी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बिंपी के शरीर पर चार-पांच जगह चाकू लगे। हमले के दौरान बिंपी के 10 साल के बेटे को भी चाकू लग गया।
कोर्ट में मौजूद लोगों ने फौरन ही आरोपी को पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इधर कोर्ट में मौजूद वकीलों ने कोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि कोर्ट परिसर में आरोपी चाकू लेकर कैसे पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।