फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man dead in samaypur badli by cutting head family said no hostility with anyone

समयपुर बादली में सिर काटकर हत्या, परिवार वालों ने दुश्मनी से किया इनकार

Tue, 12 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Tue, 12 Sep 2017 09:33 AM IST
man dead in samaypur badli by cutting head family said no hostility with anyone
blood stain

समयपुर बादली में एक युवक की सिर काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को सिर नहीं मिला है। मरने वाले की शिनाख्त जावेद (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिवार वालों ने जावेद की किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।



पुलिस के अनुसार, जावेद समयपुर बादली के राणा पार्क इलाके में रहता था। वह सिरसपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि रविवार रात को उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जावेद फोन आने के बाद घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। तलाश करने के बाद समयपुर बादली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।


उधर, सोमवार सुबह पुलिस को सिरसपुर गांव के खेत में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक का सिर गायब था। पुलिस ने जावेद के परिजनों को शव दिखाया। परिजनों ने शव की पहचान जावेद के रूप में कर ली। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से आसपास के इलाके में सिर की तलाश की, लेकिन सिर नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जावेद की फोन कॉल डिटेल को निकालकर हत्यारोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।समयपुर बादली में सिर काटकर युवक की हत्या

विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed