{"_id":"5996be5c4f1c1bc5708b478d","slug":"man-committed-suicide-after-fight-with-wife-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद पत्नी गई मायके तो पति ने लगा ली फांसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के बाद पत्नी गई मायके तो पति ने लगा ली फांसी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:29 AM IST
सार
पत्नी से झगड़ा होने पर कर ली आत्महत्या
नोएडा(ब्यूरो)।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्फाबाद में बृहस्पतिवार देर शाम एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक का अपनी पत्नी से तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि झगड़े के कारण पत्नी घर छोडक़र चली गई।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने मृतक की पहचान माधव राम निवासी अंबेडकर नगर के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि माधव राम सर्फाबाद में किराये पर रहता था। सेक्टर- 63 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। पत्नी से झगड़े के बाद वह परेशान रह रहा था।
विज्ञापन
नौकरी करने के बाद वह घर लौटा और देर शाम पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। कोई सुसाइड नोट मौके पर नहीं मिला। गिझोड़ में मृतक का भाई दिनेश रहता है, उससे भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन