फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man caught who looted one crore by made his friend faint

साथियों को बेहोश कर सवा करोड़ की ज्वेलरी उड़ाने वाला यूं दबोचा गया

Tue, 14 Nov 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Nov 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
man caught who looted one crore by made his friend faint
karol bagh theft - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करोल बाग के रैगरपुरा में एक ज्वेलरी वर्कशॉप से करीब सवा करोड़ रुपये की ज्वेलरी उड़ाने वाले आरोपी को पश्चिमी बंगाल से दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 90 फीसदी ज्चेलरी, 5.20 लाख रुपये व चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी पश्चिमी बंगाल स्थित अपने गांव में मकान बनाना चाहता था। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है, वहीं नींद की गोलिया खरीद कर लाया था। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार कौशिक गोस्वामी ने शिकायत दी थी कि वह करोल बाग के रैगरपुरा में ज्वेलरी वर्कशॉप चलाता है।
विज्ञापन


वर्कशॉप में करीब 13 कारीगर काम करते हैं। एक कारीगर सुरजीत मन्ना भी एक वर्कशॉप में काम करता था। वह अपनी बेटी के जन्मदिन के बहाने चार व पांच नवंबर की रात मिठाई व शराब में नींद की गोलियां मिलाकर साथी पिंटू केसाथ करीब 3.50 किलो ज्वेलरी चुराकर ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

man caught who looted one crore by made his friend faint
karol bagh theft - फोटो : हिमांशु सोनी

मामला दर्जकर करोल बाग थाना पुलिस जांच कर रही थी। शाखा की एसआईयू में तैनात इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की देखरेख में एसआई प्रिभांशु कुमार की टीम भी आरोपियों को पकडने में लगी हुई थी। इस टीम को जांच में पता लगा कि सुरजीत पश्चिमी बंगाल में है।

इंस्पेक्टर पकंज आरोड़ा की टीम ने आरोपी को 11 नवंबर को पश्चिमी बंगाल से पकड़ लिया। इसके कब्जे से 1.65 किलो तैयार ज्वेलरी, 1.65 किलो ज्वेलरी बन रही ज्वेलरी(ज्वेलरी मेटेरियल), 12 किलो ज्वेलरी सांचे, 5.20 लाख रुपये(ज्वेलरी को बेचने केबाद आई रकम) और चार मोबाइल फोन बरामद कर लिए। आरोपी पिछले करीब 17 वर्ष से ज्वेलरी का कारीगर है और शिकायतकर्ता ज्वेलर के यहां छह वर्ष से काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed