फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man called police and committed suicide

पुलिस को फोन कर खुदकुशी के बारे में बताया और लगा ली फांसी

Sun, 03 Apr 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 09:22 AM IST
सार

  • फोन कर पुलिस से कहा कि वह खुदकुशी कर रहा है, बाद में परिवार को परेशान न किया जाए
  • युवक के पास से पुलिस को नहीं मिला सुइसाइड नोट, परिजनों से पूछताछ कर छानबीन जारी 

विज्ञापन
man called police and committed suicide
सुसाइड - फोटो : demo pic

विस्तार

सीलमपुर इलाके में एक युवक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना देकर फांसी लगा लगा ली। युवक की शिनाख्त शहजाद (22 के रूप में हुई है।  शहजाद ने पुलिस को फोन कर आत्महत्या की बात और परिवार को परेशान न करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इससे पहले ही पुलिस श्हजाद तक पहुंचती तब तक वो फांसी के फंदे पर झूल चुका था।  हालांकि पुलिस को कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर निवासी शहजाद परिवार के साथ के-467 सीलमपुर में रहता था।  शहजाद का बड़ा भाई उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर रहता है। दो दिन पूर्व ही बड़े भाई की शादी हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहजाद के घर में शादी का जश्न चल रहा था। इस बीच वह अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने पुलिस को कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बड़ा भाई जब घर आया तो उसे शहजाद की मौत का पता चला। कॉल के बाद पुलिस भी ढूंढती हुई घर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed